समस्तीपुर : 14673/74 जयनगर-अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस का परिचालन 31 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है. 14674 अमृतसर-जयनगर का परिचालन 17 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक रद्द किया गया है. जबकि 14673 जयनगर-अमृतसर ट्रेन का परिचालन 19 दिसंबर से लेकर 3 फरवरी तक रद्द किया गया है. जबकि 14005/06 आनंद विहार-सीतामढी लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन 16 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक रद्द किया गया है.
17 दिसंबर से 30 जनवरी तक शहीद एक्सप्रेस रद्द

17 दिसंबर से 30 जनवरी तक शहीद एक्सप्रेस रद्द
Copied link
समस्तीपुर : 14673/74 जयनगर-अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस का परिचालन 31 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है. 14674 अमृतसर-जयनगर का परिचालन 17 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक रद्द किया गया है. जबकि 14673 जयनगर-अमृतसर ट्रेन का परिचालन 19 दिसंबर से लेकर 3 फरवरी तक रद्द किया गया है. जबकि 14005/06 आनंद विहार-सीतामढी लिच्छवी एक्सप्रेस का […]
इसी तरह 14005 सीतामढी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से लेकर 1 फरवरी तक रद्द रहेगी. रेलवे ने संभावित कुहासे को देखते हुये इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इसके अलावा 14523 बरौनी-अंबाला को 19 दिसंबर से लेकर 30 जनवरी, 14524 अंबला-बरौनी एक्सप्रेस को 17 दिसंबर से लेकर 28 जनवरी तक रद्द किया गया है.
इधर, एक जोड़ी ट्रेनों के परिचालन के फेरे में कमी की गयी है. 11124 ग्वालियर-बरौनी मेल 16 दिसंबर सोमवार व गुरुवार को नहीं चलेगी. इसी तरह 11123 बरौनी-ग्वालियर मेल अपने प्रारंभिक स्टेशन से मंगलवार व शुक्रवार को रवाना नहीं की जायेगी.