समस्तीपुर :कोर्ट परिसर में राजद नेता पर फायरिंग, एक कर्मचारी घायल

समस्तीपुर की घटना, पैदल आये थे तीन अपराधी समस्तीपुर :समस्तीपुर कोर्ट के परिवार न्यायालय में हाजिरी देकर निकलते ही रोसड़ा उपकारा से पहुंचे राजद के बाहुबली नेता अशोक यादव पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में वह बाल-बाल बच गये. लेकिन पुलिस के पीछा करने पर भाग रहे अपराधियों की चलायी गोली से […]

समस्तीपुर की घटना, पैदल आये थे तीन अपराधी
समस्तीपुर :समस्तीपुर कोर्ट के परिवार न्यायालय में हाजिरी देकर निकलते ही रोसड़ा उपकारा से पहुंचे राजद के बाहुबली नेता अशोक यादव पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में वह बाल-बाल बच गये. लेकिन पुलिस के पीछा करने पर भाग रहे अपराधियों की चलायी गोली से कोर्ट का एक कर्मी घायल हो गया. घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गयी.
इसका फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल हो गये. इधर, घटनास्थल के पास मौजूद एक युवक ने अपराधियों की गोली से घायल कर्मी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी कर्मी सब जज वन का चतुर्थवर्गीय कर्मचारी प्रभु प्रकाश टोप्पो बताया जाता है. घटना सोमवार की दोपहर करीब 2.45 बजे हुई.
जानकारी के अनुसार अशोक यादव को रोसड़ा उपकारा से प्रोडक्शन पर परिवार न्यायालय में उपस्थित कराने के लिए लाया गया था. हाजिरी के बाद जैसे से ही पुलिसकर्मी अशोक यादव को लेकर बाहर निकले, गेट पर पूर्व से घात लगाये तीन अपराधियों ने उस पर पिस्टल से फायरिंग कर शुरू कर दी.
संयोग से अपराधियों की गोली उसके गर्दन के बगल से निकल कर दीवाल में जा लगी. इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे लेकर न्यायालय में भाग खड़े हुए. फायरिंग करने के बाद एक अपराधी भीड़ के बीच होकर भागा. वहीं दो अपराधी कचहरी सड़क से काशीपुर की ओर भाग खड़े हुए. पुलिस का एक जवान भाग रहे अपराधियों को खदेड़ने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने उस पर भी फायरिंग की.
पुलिस ने बदमाशों पर चलायी गोली, भीड़ का फायदा उठा भागे
लेनदेन के विवाद में वृद्ध की पीटकर हत्या
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर). थाना क्षेत्र के शाहपुर उंडी गांव में पैसा लेन देन के विवाद को लेकर एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.
घटना के बाद ग्रामीणों ने वृद्ध को अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शाहपुर उंडी पंचायत के पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद जब्बार का पुत्र मोहम्मद चांद अपने पड़ोसी मोहम्मद नेपाली से 250 रुपये लिया था. सोमवार की शाम मोहम्मद नेपाली पैसा मांगने उसके घर पर गया. मोहम्मद जब्बार एवं चांद से उलझ गया, बकझक, झड़प, हाथापाई में बदल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >