समस्तीपुर/वारिसनगर : दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर धनहर पुल के नीचे मिट्टी धंस जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन शुक्रवार दो घंटे तक बाधित रहा. इसकी जानकारी मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल से एइएन वन दिलीप कुमार के साथ अभियंताओं व परिचालन विभाग के अधिकारियों ने धनहर पुल के समीप पहुंच कर जायजा लिया.
धनहर रेल पुल के नीचे बारिश से धंसी मिट्टी, दो घंटे परिचालन ठप
समस्तीपुर/वारिसनगर : दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर धनहर पुल के नीचे मिट्टी धंस जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन शुक्रवार दो घंटे तक बाधित रहा. इसकी जानकारी मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल से एइएन वन दिलीप कुमार के साथ अभियंताओं व परिचालन विभाग के अधिकारियों ने धनहर पुल के समीप पहुंच कर जायजा लिया. युद्ध स्तर पर […]

युद्ध स्तर पर बोल्डर की मदद से मिट्टी को दुरुस्त कर ट्रेनों का परिचालन शुरू करवाया. इस दौरान दो घंटे तक समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर परिचालन ठप रहा. ट्रेन संख्या 12561, 07092, 15236, 13156,11034, 15211, 13186 सहित कई ट्रेनों का परिचालन देर से शुरू हुआ. जानकारी के अनुसार दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के दौरान धनहर पुल संख्या 12 के नीचे मिट्टी की खुदाई की गयी थी.
इधर लगातार हो रही बारिश के कारण धीरे-धीरे मिट्टी धंसती गयी. इस कारण से पटरी के नीचे गड्ढा धीरे-धीरे पटरी को छूने लगा. ग्रामीणों ने बताया कि संध्या में बहुत धीमी गति से पहले समस्तीपुर से दरभंगा की ओर मालगाड़ी का परिचालन किया गया. फिर स्वतंत्रता सेनानी को दरभंगा से समस्तीपुर भेजा गया. इस बीच स्वतंत्रता सेनानी रामभद्रपुर में खड़ी रही. कोलकाता एक्सप्रेस को रोकना पड़ा. समस्तीपुर -दरभंगा के बीच के स्टेशनों पर लंबी दूरी से लेकर सवारी गाड़ियां खड़ी रहीं.