छोटे ने की बड़े भाई की हत्या

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी स्व. अशोक साह के पुत्र संजय साह की हत्या उसके सगे छोटे भाई रंजय साह ने कर दी. साक्ष्य मिटाने के लिये शव को गंगा नदी में फेंक दिया. त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएचओ राजा ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के शव को […]

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी स्व. अशोक साह के पुत्र संजय साह की हत्या उसके सगे छोटे भाई रंजय साह ने कर दी. साक्ष्य मिटाने के लिये शव को गंगा नदी में फेंक दिया. त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएचओ राजा ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के शव को चमथा गंगा नदी से बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. घटना को लेकर मृतक की पत्नी मनिका देवी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इसमें देवर रंजय साह एवं देवरानी चंपा देवी के अलावा तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. बताया गया है कि एक माह से संजय की पत्नी मायके में थी. मंगलवार की देर रात जानकारी मिली कि पति की मौत हो गयी है. मायके वालों ने इसकी छानबीन की, तो हत्या किये जाने की बात सामने आयी. घटना की जानकारी लेने पर देवर ने घटना से अनभिज्ञता जतायी. जबकि शव को तीन अज्ञात लोगों के साथ उसने गंगा नदी में फेंक दिया. पुलिस देवर रंजय साह को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

एसएचओ ने बताया कि प्राथमिकी के आलोक में कार्रवाई की जा रही है. घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा है. मुखिया, सरपंच सहित ग्रामीण की माने तो आरोपित भाई मृतक का मददगार था. अलग घर बनाव देने के साथ हमेशा आर्थिक मदद किया करता था. बताया जाता है कि कुछ दिनों से संजय घर में अकेले रह रहा था. शव से प्रतीत होता है कि मौत दो दिन पहले हो चुकी थी. मृतक के गले में फंदा पड़ा था. जिससे यह हत्या या आत्महत्या का मामला हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >