सड़क जाम कर पानी के लिए किया हंगामा

सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह से ही मेयारी पंचायत व नरघोघी पंचायत के वार्ड 1, 2, 3, 4, 5 के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर सरायरंजन से ककरघट्टी जाने वाले मुख्य पथ को चार जगहों पर बांस-बल्ला व टायर जलाकर सड़क अवरुद्ध कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि […]

सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह से ही मेयारी पंचायत व नरघोघी पंचायत के वार्ड 1, 2, 3, 4, 5 के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर सरायरंजन से ककरघट्टी जाने वाले मुख्य पथ को चार जगहों पर बांस-बल्ला व टायर जलाकर सड़क अवरुद्ध कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न है. लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं.

जबकि वार्ड सदस्यों से उत्पन्न जल संकट को लेकर कई बार सात निश्चय योजना के अंतर्गत वार्ड में नल जल योजना का कार्य शुरू करने की गुहार लगाई गई थी. वार्ड सदस्यों के खातों पर नल-जल योजना की राशि विमुक्त हुए कई महीने हो गये. परंतु इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. जल संकट से जूझ रहे वार्ड के लोगों का गुस्सा उस वक्त फूटा जब वार्ड सदस्यों ने ग्रामीणों की बात नहीं सुनी.

जिसके कारण सड़क जाम के रूप में हुई. सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ गंगासागर सिंह, सरायरंजन थाना के एएसआई लक्ष्मेश्वर सिंह, पूर्व उपप्रमुख अजीत झा, पंसस कुमार विश्वनाथ, संजीव कुमार ने जाम स्थल पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझाबुझा कर शांत कराया. बीडीओ ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि यहां पीएचइडी विभाग द्वारा बोरिंग अविलंब गाड़ा जायेगा. वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव को मुखिया के सहयोग से सभी वार्डों में लोगों के घरों तक टैंकर से तत्काल पानी पहुंचाने का निर्देश दिया. तब जाकर करीब 3 घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. मौके पर कारी रजक, रंजीत राय, मृत्युंजय कुमार, विपिन राय, राजू राम, राकेश कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >