वारदात : हल्ला होने पर लोगों के आने के बाद भागा आरोपी
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाकिमाबाद में गुरुवार की सुबह ट्रक चालक पर गांव के ही कुछ लोगों ने कातिलाना हमला किया. इस दौरान आरोपियों ने ट्रक चालक राम नरेश राय को चाकू मारकर घायल कर दिया.
हल्ला होने पर चालक को बचाने पहुंची उसकी पत्नी कर्मा देवी एवं पुत्र धीरज कुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. बाद में भीड़ जुटने पर आरोपी भाग खड़े हुए. इसके बाद परिजनों ने जख्मी हालत में चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना को लेकर जख्मी के पुत्र का बताना था कि आरोपी पूर्व में कुछ साल पूर्व हुए ट्रिपल मर्डर केस के आरोपित हैं और बेवजह उसके परिजनों को परेशान करते हैं.
बुधवार की रात उसकी माँ के साथ मारपीट की थी. गुरुवार को वह अपने पिता के साथ घर पहुंचा तो घटना की शिकायत करने पर पिता को चाकू मार कर जख्मी कर दिया. साथ ही उसके मुंह में
चाकू डालकर उनलोगों को फिर से पीट दिया.
