समस्तीपुर :युवक की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को उसके परिजनों ने मुफस्सिल थाने पर जमकर हंगामा किया़ पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाने के मोहनपुर गांव से युवक बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवक पर मोहनपुर के एक प्रोपर्टी डीलर के चालक राजेश कुमार को गोली मारने का आरोप है. गिरफ्तार युवक को घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में नामजद किया गया था़ हंगामा कर रहे परिजनों का कहना था कि बिट्टु पूरी तरह निर्दोष है़ इसे साजिश के तहत फंसाया गया है.
परिजनों का आरोप है कि इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध है़ इसके खिलाफ डीएम, एसपी से लेकर जनप्रतिनिधि तक से शिकायत की गयी है़ परिजन इस मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे़ परिजन कई घंटे तक थाना परिसर में जमे रहे और पुलिस के विरूद्ध नारेबाजी करते रहे़ सड़क पर आने जाने वाला हर कोई माजरा जानने के लिये थाना पर पहुंच रहा था़ परिजनों के हंगामा को देखते हुये सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार थानाध्यक्ष के चैंबर में ही बैठे रहे.
