ट्रैफिक सिस्टम में करें सुधार

समस्तीपुर : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की कवायद फिर से शुरू की गयी है़ रोज-रोज लग रही जाम का हल निकालने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान हॉस्पीटल गोलंबर, अनुमंडल कार्यालय, चीनी मिल चौक एवं […]

समस्तीपुर : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की कवायद फिर से शुरू की गयी है़ रोज-रोज लग रही जाम का हल निकालने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान हॉस्पीटल गोलंबर, अनुमंडल कार्यालय, चीनी मिल चौक एवं मगरदहीघाट पर उन्होंने गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों से बात की. वहां जाम की स्थिति का जायजा लिया साथ ही साथ जहां-जहां सुधार की गुंजाइश दिखी या कमी पायी गयी वहां सुधार लाने को लेकर रक्षित डीएसपी उदय कुमार एवं मुफस्सिल इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति को विशेष दिशा-निर्देश भी दिया़ रक्षाबंधन के दिन शहर में भयंकर जाम लग गया था. लोगों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >