समस्तीपुर : सदर अस्पताल के स्टोर रूम में लगी आग, मची भगदड़‍, गेट का ताला तोड़ कर निकाले गये मरीज

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गयी. इसमें प्रसव कक्ष का स्टोर व परिवार नियोजन परामर्श केंद्र धू-धू कर जल गया़ सुबह के करीब 7:05 बजे स्टोर रूम से आग की लपटें व धुआं निकलते देख मरीजों में भगदड़ मच गयी. प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, सिजेरियन […]

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गयी. इसमें प्रसव कक्ष का स्टोर व परिवार नियोजन परामर्श केंद्र धू-धू कर जल गया़
सुबह के करीब 7:05 बजे स्टोर रूम से आग की लपटें व धुआं निकलते देख मरीजों में भगदड़ मच गयी. प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, सिजेरियन वार्ड, बच्चा वार्ड, सामान्य वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन अपने-अपने मरीजों के साथ शोर मचाते हुए भागने लगे. इससे सदर अस्पताल के इंडोर में अफरातफरी मच गयी. घटना के समय इंडोर के सभी इमरजेंसी गेट में ताले लगे हुए थे. मरीजों को निकलने का मात्र एक रास्ता ही खुला था, जिस पर आपाधापी के कारण विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी थी.
बाद में सदर अस्पताल के जेरेनेटर चालक रायजी ने कुछ गेटों का ताला तोड़कर फंसी महिलाओं को बाहर निकाला. कर्मियों ने फायर बिग्रेड को सूचना देकर एसएनसीयू में रखे एक पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी. बाद में घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >