समस्तीपुर : शहर के बहादुरपुर मोहल्ला में कृष्णा टॉकिज के पीछे करंट लगने से बिस्किट फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह उस समय हुई जब वह अपने सहकर्मी के साथ कुछ सामान लाने के लिए निकला था. इसी दौरान सड़क किनारे गड़े बिजली के खंभे के अर्थिंग के संपर्क में आ जाने से उसे करंट लग गया.
मृत युवक की पहचान मोतिहारी के पिपरा निवासी वकील साह के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी है. उसे बचाने के दौरान राजेश कुमार नामक उसके सहकर्मी को भी बिजली का झटका लगा है, लेकिन उसकी जान बच गयी. घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है़ इसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गया है. पुलिस उसके परिजनों से भी संपर्क साध रही है.
