मथुरापुर के रामनगर में करंट लगने से युवती की हुई मौत

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी के रामनगर में गुरुवार की रात करंट लगने से युवती की मौत हो गयी. पुलिस युवती की लाश को अंत्यपरीक्षण की प्रक्रिया में जुटी थी. मृतका गांव के जय प्रकाश महतो की पुत्री अक्षरा (19) है. घटना के संबंध में बताया गया है कि युवती रात में कपड़ा आयरन कर रही […]

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी के रामनगर में गुरुवार की रात करंट लगने से युवती की मौत हो गयी. पुलिस युवती की लाश को अंत्यपरीक्षण की प्रक्रिया में जुटी थी. मृतका गांव के जय प्रकाश महतो की पुत्री अक्षरा (19) है. घटना के संबंध में बताया गया है कि युवती रात में कपड़ा आयरन कर रही थी. इसी बीच आयरन में खराबी आ गयी.

जिसको युवती ने खुद ही ठीक करने की कोशिश की. इसी क्रम में विद्युत प्रवाहित आयरन के किसी तार से वह स्पर्शाघात की शिकार हो गयी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि युवती के पिता एक बच्ची को परीक्षा दिलाने के लिए पटना गये हुए थे. मथुरापुर ओपी अध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया कि रात करीब आठ बजे की घटना बतायी गयी है.

युवती को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. इधर, घटना के बाद से मृतका के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. आसपास के लोग पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >