समस्तीपुर : 11 जून को 55021/22 समस्तीपुर-सीवान-समस्तीपुर सवारी गाड़ी व 11123 बरौनी-ग्वालियर ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन नहीं आयेगी. सीवान सवारी गाड़ी को जहां रद्द कर दिया गया है वहीं बरौनी-ग्वालियर मेल को छपरा से ही रवाना किया जायेगा. सोनपुर-छपरा ग्रामीण, नयागांव-शीतलपुर के बीच निर्माण कार्य के कारण 360 मिनट का ब्लॉक लिया गया है. सुबह 9.10 […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
समस्तीपुर : 11 जून को 55021/22 समस्तीपुर-सीवान-समस्तीपुर सवारी गाड़ी व 11123 बरौनी-ग्वालियर ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन नहीं आयेगी. सीवान सवारी गाड़ी को जहां रद्द कर दिया गया है वहीं बरौनी-ग्वालियर मेल को छपरा से ही रवाना किया जायेगा. सोनपुर-छपरा ग्रामीण, नयागांव-शीतलपुर के बीच निर्माण कार्य के कारण 360 मिनट का ब्लॉक लिया गया है.
सुबह 9.10 बजे से लेकर 15.10 बजे तक यह ब्लॉक लिया गया है. इस दौरान समस्तीपुर जंकशन की 16 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
जानकारी के मुताबिक 15027 हटिया गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस को हटिया से 330 मिनट देरी से रवाना किया जायेगा. इसी तरह हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को 250 मिनट, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस को सहरसा से 200 मिनट रिशेडयुल किया गया है.
सरयु यमुना एक्सप्रेस को जयनगर से 180 मिनट, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को 180 मिनट, डिब्रुगढ-चंडीगढ एक्सप्रेस को 60 मिनट, जनसेवा एक्सप्रेस को 75 मिनट, टाटा-छपरा एक्सप्रेस को 60 मिनट, अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस को 300 मिनट, बरौनी-सियालदह एक्सप्रेस को 200 मिनट रिशेड्युल किया गया है. जबकि गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस को 240 मिनट, आजमगढ-कोलकता एक्सप्रेस को 180 मिनट, पूरबिया एक्सप्रेस को 200 मिनट, छपरा-टाटा एक्सप्रेस को 240 मिनट रिशेडयुल किया गया है.
बिहार संपर्क पनियहवा होकर
दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर पनियहवा-गोरखपुर होकर रवाना होगी. वहीं 19165 साबरमती एक्सप्रेस को समस्तीपुर से छपरा के बीच 120 मिनट, पूर्वांचल एक्सप्रेस को गोरखपुर व छपरा के बीच 120 मिनट व गरीब नवाज एक्सप्रेस को कटिहार व सोनपुर के बीच 60 मिनट नियंत्रित करके चलायी जायेगी.