पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला युवक का शव

कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के उत्तरा सारी गांव में आम के बगीचे से नित्यानंद त्रिवेदी के 35 वर्षीय पुत्र केशव कुमार का शव शुक्रवार को बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. ग्रामीणों के अनुसार केशव कुमार बंगलोर स्थित फार्म में काम करने के […]

कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के उत्तरा सारी गांव में आम के बगीचे से नित्यानंद त्रिवेदी के 35 वर्षीय पुत्र केशव कुमार का शव शुक्रवार को बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. ग्रामीणों के अनुसार केशव कुमार बंगलोर स्थित फार्म में काम करने के लिए गया हुआ था.

कुछ दिनों पूर्व ही वह घर वापस लौटा था. लौटने के बाद से ही लगातार एकाकी जीवन जी रहा था. ग्रामीणों की माने, तो आम के बगीचे में आम की देखरेख के लिए वह घर से जाया करता था. इसी क्रम में दोपहर के करीब कुछ लोगों द्वारा आम के पेड़ के ऊपरी हिस्से में फंदे से लटकता हुआ युवक दिखाई दिया. धीरे-धीरे यह खबर गांव में फैली.

लोगों ने इसकी सूचना चकमेहसी पुलिस को दी. जिसके बाद चकमेहसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई आरंभ कर दी है. गांव के कई लोग दबे जुबान हत्या की बात भी कर रहे हैं. वैसे चकमेहसी पुलिस आत्महत्या का मामला मान कर चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >