समस्तीपुर रेलमंडल के 14 स्टेशनों पर जुलाई तक नयी कैटरिंग यूनिट

ए वन, ए और बी श्रेणी के स्टेशन को किया गया शामिल समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के 14 स्टेशनों पर जुलाई माह के मध्य तक नये कैटरिंग यूनिट खुल जायेंगे. इसके लिये रेल मंडल ने सभी संवेदकों को लेटर ऑफ ऑडर जारी करने का काम शुरु कर दिया है. अनुमानत: 10 जून तक सभी […]

ए वन, ए और बी श्रेणी के स्टेशन को किया गया शामिल

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के 14 स्टेशनों पर जुलाई माह के मध्य तक नये कैटरिंग यूनिट खुल जायेंगे. इसके लिये रेल मंडल ने सभी संवेदकों को लेटर ऑफ ऑडर जारी करने का काम शुरु कर दिया है.
अनुमानत: 10 जून तक सभी सफल संवेदकों को एलओए जारी कर दिया जायेगा. जिसके बाद इन्हें वर्क ऑडर देने की प्रक्रिया शुरु कर दी जायेगी. इसके बाद संवेदक यहां कार्य कर सकेंगे. समस्तीपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीआरपी सिंह ने बताया की सीनियर डीसीएम के निर्देशन पर तेजी से काम किया जा रहा है. जल्द ही एलओए देने का काम पूरा कर लिया जायेगा.
बताते चलें कि नये कैटरिंग यूनिट की स्थापना के लिये दिसंबर माह में निविदा का काम शुरु किया गया था. इसके बाद चुनाव आचार संहिता लगने के कारण रेल मंडल एलओए देने की प्रक्रिया शुरु नहीं कर रहा था. इन 14 स्टेशनों में ए वन, ए व बी श्रेणी के स्टेशन मुख्य रुप से शामिल हैं. कैटरिंग यूनिट की स्थापना के लिये आरक्षित श्रेणी के 34 व अनारक्षित श्रेणी के कुल 88 रिक्तियां थी.
जिसके लिये 425 से अधिक आवेदन आये थे. जिन स्टेशनों में कैटरिंग यूनिट की स्थापना की जायेगी उसमें सहरसा में 3, समस्तीपुर में 6, दरभंगा में 3, मधुबनी में 2, जयनगर में 2, सकरी में 2, मोतिहारी में 2, चकिया में 1, सीतामढी में 4, रक्सौल में 1, नरकटियागंज में 1, सुगौली में 2, बेतिया में 2, बगहा स्टेशन में 3 कैटरिंग यूनिट खोली जानी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >