अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की हुई मौत

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के समीप बुधवार की सुबह एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतका की पहचान लाटवसेपुरा पंचायत के भट्टी चौक वार्ड 5 निवासी रामरतन पंडित की पत्नी उर्मिला देवी (68) के रूप में की गई है. स्थानीय मुखिया […]

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के समीप बुधवार की सुबह एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतका की पहचान लाटवसेपुरा पंचायत के भट्टी चौक वार्ड 5 निवासी रामरतन पंडित की पत्नी उर्मिला देवी (68) के रूप में की गई है.

स्थानीय मुखिया रंजीत पटेल ने बताया कि महिला सुबह में सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी संख्या में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई. इसी बीच घटना की सूचना मुसरीघरारी पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.
घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय मुखिया श्री पटेल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गंगासागर सिंह को घटना की सूचना देते हुए मृतका के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक मुहैया कराने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >