समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया भीरी टोल गांव में मंगलवार की शाम पिता के साथ बाइक से जा रही किशोरी का स्काॅर्पियो एवं बाइक सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया. इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने पिता और पुत्री की जमकर पिटाई भी की. इसके बाद जबरदस्ती अपराधियों ने लड़की को गाड़ी पर खींच कर बैठा लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.
किशोरी का अपहरण, विरोध में जाम

किशोरी का अपहरण, विरोध में जाम
Copied link
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया भीरी टोल गांव में मंगलवार की शाम पिता के साथ बाइक से जा रही किशोरी का स्काॅर्पियो एवं बाइक सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया. इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने पिता और पुत्री की जमकर पिटाई भी की. इसके बाद जबरदस्ती अपराधियों ने लड़की को गाड़ी […]
बताया जाता है कि पुलिस के घटनास्थल पर विलंब से पहुंचने के कारण लड़की के माता-पिता के साथ दर्जनों ग्रामीण एसपी आवास पर अपनी समस्या सुनाने पहुंच गये. लेकिन गेट पर मौजूद गार्ड के द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिये जाने के कारण लोग आक्रोशित हो गोलंबर पर पहुंच गये.
महिलाएं सड़क पर बैठ गयीं. युवकों ने सड़क जाम कर टायर जला विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. लड़की के पिता शहर में कीटनाशक की दुकान चलाते हैं. मंगलवार की शाम वे अपनी बच्ची को मार्केटिंग कराने के बाद बाजार से लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अपहरण कर लिया गया. बताया जाता है कि उनकी मात्र एक ही संतान है जिसका अपहरण कर लिया गया है.
अपहर्ताओं ने जाते-जाते लड़की के पिता को पैसे की व्यवस्था करके भी रखने को कहा है. जामस्थल पर मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार सिंह, सदर डीएसपी प्रितिश कुमार, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, मुफस्सिल इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य सहित कई अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे रहे.