समस्तीपुर : नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने घर में सो रही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया़ लड़की के परिजनों की शिकायत पर हरकत में आयी स्थानीय पुलिस ने घटना के मात्र कुछ ही घंटों के बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है़ घटना रविवार की देर रात की […]

समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने घर में सो रही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया़ लड़की के परिजनों की शिकायत पर हरकत में आयी स्थानीय पुलिस ने घटना के मात्र कुछ ही घंटों के बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है़
घटना रविवार की देर रात की बतायी जाती है. परिजनों के मुताबिक आरोपित युवक खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश किया. इसके बाद लड़की के हाथ-पैर बांध व मुंह को बांध कर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >