Samastipur News:ई-मापी के 4288 आवेदनों में 1272 रिजेक्ट, 476 पेंडिंग

किसानों के द्वारा अपनी जमीन के सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन दिया जाता है. उसके बाद उनकी जमीन की मापी की प्रक्रिया होती है.

समस्तीपुर : किसानों के द्वारा अपनी जमीन के सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन दिया जाता है. उसके बाद उनकी जमीन की मापी की प्रक्रिया होती है. ई-मापी के तहत अबतक जिले में 4288 आवेदन दिये गये हैं. इसमें से 1272 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है. वहीं 476 आवेदन पेंडिंग हैं. इसमें मापी के लिए 422 आवेदन मापी के लिये लंबित है. वहीं 54 आवेदन अप्रूवल के लिए पेंडिंग है. आवेदकों में से 2867 आवेदकों पेमेंट के लिये रिक्वेस्ट भेजा है. इसमें से 2242 का पेंमेंट हो चुका है. 2164 आवेदकों के मापी की तिथि तय की गयी है. 1688 की मापी रिपोर्ट एप्रूव्ड कर रिपोर्ट आवेदक को भेज दी गयी है. समस्तीपुर सदर अंचल 526, पटोरी अंचल में 213, विभूतिपुर अंचल में 296, कल्याणपुर अंचल में 298, विद्यापतिनगर अंचल में 248, दलसिंहसराय अंचल में 337, सिंघिया अंचल 164, उजियारपुर अंचल 299 , खानपुर अंचल में 206, सरायरंजन अंचल में 252, हसनपुर अंचल 224, मोरवा अंचल 174, पूसा अंचल 124, ताजपुर अंचल में 174, मोहिउद्दीननगर अंचल में 210, रोसड़ा अंचल में 166, मोहनपुर अंचल 57, बिथान अंचल में 72, वारिसनगर अंचल में 117 तथा शिवाजीनगर अंचल में 131 आवेदन ई मापी के लिये दिये गये.

किस अंचल में कितने आवेदन रिजेक्ट

समस्तीपुर सदर अंचल में 177, पटोरी अंचल में 45, विभूतिपुर अंचल में 62, कल्याणपुर अंचल में 116, विद्यापतिनगर अंचल में 94, दलसिंहसराय अंचल में 172, सिंघिया अंचल में 27, उजियारपुर अंचल में 80, खानपुर अंचल में 63, सरायरंजन अंचल में 55, हसनपुर अंचल में 58, मोरवा अंचल में 36, पूसा अंचल में 35, ताजपुर अंचल में 64, मोहिउद्दीननगर अंचल में 93, रोसड़ा अंचल में 37, मोहनपुर अंचल में चार, बिथान अंचल में 21, वारिसनगर अंचल में 15 तथा शिवाजीनगर अंचल में 18 आवेदन रिजेक्ट कर दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >