समस्तीपुर : 22-उजियारपुर तथा 23-समस्तीपुर सुरक्षित सीट के लिये मंगलवार को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन शुरू हो गया है़ हालांकि आज पहले दिन दोनों लोकसभा सीट पर नामांकन शून्य रहा़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने नामांकन के लिये निर्धारित समय खत्म होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी़
पहले दिन दोनों सीटों पर नहीं हुआ नामांकन
समस्तीपुर : 22-उजियारपुर तथा 23-समस्तीपुर सुरक्षित सीट के लिये मंगलवार को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन शुरू हो गया है़ हालांकि आज पहले दिन दोनों लोकसभा सीट पर नामांकन शून्य रहा़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने नामांकन के लिये निर्धारित समय खत्म होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी़ उन्होंने कहा कि […]

उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने लिये टॉल फ्री नंबर 1950 कार्यरत है़ फैसिलियेशन सेन्टर भी खोला दिया गया है़ उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अपने काफिले में अनुमति प्राप्त अधिकतम दस वाहन ही लेकर चलेंगे़ वाहनों पर झंडा बैनर लगाने के लिये उन्हें अनुमति लेनी होगी़
उन्होंने कहा कि छूटे हुये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में 9 अप्रैल 2019 के अपराह्न तीन बजे तक जोड़ा जायेगा़ उसके बाद मतदाता सूची को फ्रीज कर दिया जायेगा़ अबतक दोनों लोकसभा सीट के लिये तीन एनआर कटे है़ं सभी अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन से कम से कम एक दिन पूर्व स्वयं के नाम से या निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त खाता खोलना अनिवार्य होगा़
नामांकन के लिये प्रत्याशी सहित अधिकतम पांच व्यक्ति ही नामांकन कक्ष तक आ सकेंगे़ समाहरणालय के गेट तक अधिकतम तीन वाहन ही लायेंगे़ समाहरणालय परिसर में एक भी वाहन नहीं आयेगा. उजियारपुर के आरओ एडीएम विनय कुमार राय ने कहा कि पूरे जिले में एमसीसी लागू है़
राजनीतिक दल और अभ्यर्थी इसका पालन करते हुये व्यय की मानक सीमा का भी पूरी तरह पालन करें.नाम वापसी के दिन शाम प्रत्याशियों को सिबंल एलॉट कर दिया जायेगा़ मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी देवब्रत मिश्र, दलसिंहसराय के डीसीएलआर ज्ञानेन्द्र कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी परवीन जहां मौजूद थी़
सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगी अनुमति : जिला स्तर पर तथा सारे अनुमंडल में सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया गया है़ सभी जगहों पर एआरओ की प्रतिनियुक्ति की गयी है़ यहां से सभा, जुलूस, रैली, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि की अनुमति प्राप्त की जा सकती है़ जिला स्तर पर वाहन, जुलूस, रैली, ध्वनी विस्तारक यंत्र आदि की स्वीकृति अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर के द्वारा दी जायेगी़
उजियारपुर में 497 तथा समस्तीपुर में 292 क्रिटिकल बूथ
जिले के 22 उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 497 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिंहित किये गये हैं. इसके अलावा यहां 388 वेध्य टोले चिंहित किये गये़ समस्तीपुर सुरक्षित में 292 क्रिटिकल बूथ चिंहित किये गये है़
वहीं 388 वेध्य टोले चिंहित किये गये है़ सभी क्रिटिकल बूथों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे़ वेध्य टोले पर लगातार नजर रखी जा रही है़ समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में कुल 1700 मतदान केन्द्र बनाये गये है़ वहीं उजियारपुर लोकसभा 1600 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं.
कहां हैं कितने मतदाता
23-समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में कुल 1636983 मतदाता हैं.इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 766628 है, वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 870329 है़ थर्ड जेंडर के 26 मतदाता हैं तथा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 15311 है़
इसी तरह 22-उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 1588209 मतदाता हैं.इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 740454 है़ पुरुष मतदाताओं की संख्या 847704 है़ थर्ड जेंडर के 51 मतदाता हैं. दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 14162 है़
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले हसनपुर में चुनाव 23 को
25- खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले 140- हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को तृतीय चरण में मतदान होगा़ यहां 174 भवनों में 274 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. कुल मतदाताओं की संख्या 272239 है़ इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 128541 है़ पुरुष मतदाताओं की संख्या 1346997 है़ थर्ड जेंडर के एक मतदाता है़
सी विजिल एप पर करें आदर्श आचार संहिता से संबंधित शिकायत
कोई भी आम नागरिक, राजनीतिक दलों के द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों की शिकायत सी विजिल एप पर की जा सकती है़ शिकायत आने के 100 मिनट के भीतर इसका समाधान किया जायेगा.
इस एप का उपयोग करने लिये इसे डाउनलोड करना होगा़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन आयोग के प्रेस नोट पश्चात पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है़ सभी राजनीतिक दल और अभ्यर्थी इसका अनुपालन करेंगे़