किशोरी के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म

घटना के पांचवें दिन महिला थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी मुफस्सिल थाना के एक गांव में 10 मार्च की रात हुई घटना समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के मामा के द्वारा भांजी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना के पांचवें दिन महिला थाना में […]

घटना के पांचवें दिन महिला थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना के एक गांव में 10 मार्च की रात हुई घटना
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के मामा के द्वारा भांजी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना के पांचवें दिन महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़.
प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच करायी है़. घटना को लेकर पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि वह अपनी बच्ची के साथ पिछले पांच महीने से मायके में थी.
10 मार्च की रात उसकी बच्ची घर में सोई हुई थी़ वह अन्य काम में व्यस्त थी. जब वह बच्ची को खाना खिलाने के लिए उठाने गयी, तो देखा कि रिश्ते का चचेरा भाई सो रही उसकी बच्ची का मुंह बंद कर जबरदस्ती उसके साथ गलत काम कर रहा था़ हल्ला करने पर वह भाग खड़ा हुआ. आरोपित चार बच्चे का बाप बताया जाता है़.
इसके बाद वे इसकी शिकायत करने जब उसके घर पर गये तो उसके परिजनों ने मारपीट कर उन्हें भगा दिया़ इधर, मामले की शिकायत लेकर घटना के दूसरे दिन से ही वे मुफस्सिल थाने की चक्कर लगा रहे थे. लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गयी. बाद में महिला थाना में उनकी शिकायत दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >