17 मार्च को कुछ स्थानों पर हो सकती बूंदाबांदी

समस्तीपुर : डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी 20 मार्च तक उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में बादल देखे जा सकते हैं. 17 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की […]

समस्तीपुर : डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी 20 मार्च तक उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में बादल देखे जा सकते हैं. 17 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इस अवधि में औसतन 5 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पछिया हवा चल सकती है.

मधुबनी एवं सीतामढ़ी जिलों में 19 व 20 मार्च में पुरवा हवा रहने की संभावना है. कृषि वैज्ञानिकों ने खड़ी फसलों में जरूरत के अनुरूप सिंचाई करने का सुझाव दिया है. सरसों की कटनी, दौनी एवं सुखाने के कार्य को उच्च प्राथमिकता देकर समपन्न करने की नसीहत दी है. आलू की अविलंब खुदाई कर भंडारित करने की हिदायत दी है. रबी मक्का एवं गेहूं की दाना बनने से दूध भरने की अवस्था वाली फसल में पर्याप्त नमी का विशेष ध्यान रखने का सुझाव दिया है.

इन दिनों आम के बगीचों में मंजर पूरी तरह आ चुका है. किसान आम में मंजर वाली अवस्था से फल के मटर के दाने के बराबर होने की अवस्था के मध्य किसी प्रकार का कोई भी कृषि रसायन का प्रयोग नहीं करें. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यह सामान्य से 1.7 डिग्री उपर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >