शौचालय में लटका रहता है ताला, यात्री होते हैं परेशान

गढ़पुरा : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर स्थित रेलवे स्टेशन डॉ श्रीकृष्ण सिंह नगर गढ़पुरा में विभाग के द्वारा बनाये गये पे एंड यूज सुलभ शौचालय लोगों के लिए सिर्फ शोभा की वस्तु बनी है. बताते चलें कि समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड पर बना इस स्टेशन पर विभाग की खस नजर है. जिसके बावजूद भी निर्मित शौचालय का लाभ […]

गढ़पुरा : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर स्थित रेलवे स्टेशन डॉ श्रीकृष्ण सिंह नगर गढ़पुरा में विभाग के द्वारा बनाये गये पे एंड यूज सुलभ शौचालय लोगों के लिए सिर्फ शोभा की वस्तु बनी है.

बताते चलें कि समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड पर बना इस स्टेशन पर विभाग की खस नजर है. जिसके बावजूद भी निर्मित शौचालय का लाभ इस स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिल रही है.
जिसके चलते इस स्टेशन पर आने जाने वाले रेलयात्रियों को विशेष परस्थिति में खुले में ही शौच जाने की मजबूरी होती है. इस संबंध में स्टेशन अधिक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि विभाग के द्वारा टेंडर प्रक्रिया पुरी नहीं होने के कारण अब तक यात्रियों को सुविधा नहीं मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >