लोहागीर से लूटी गयी ऑटो समर्था में बरामद

विभूतिपुर : स्थानीय पुलिस ने समर्था गांव में छापेमारी कर लूटी गयी ऑटो को बरामद कर गृह स्वामी को गिरफ्तार की है. पुलिस पूछताछ कर रही है. एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना जाहिर की गयी है. छापेमारी का नेतृत्व एसआई योगेंद्र सिंह कर रहे थे. कनैला जवाहरपुर निवासी राजीव राज अपनी ऑटो […]

विभूतिपुर : स्थानीय पुलिस ने समर्था गांव में छापेमारी कर लूटी गयी ऑटो को बरामद कर गृह स्वामी को गिरफ्तार की है. पुलिस पूछताछ कर रही है. एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना जाहिर की गयी है. छापेमारी का नेतृत्व एसआई योगेंद्र सिंह कर रहे थे.

कनैला जवाहरपुर निवासी राजीव राज अपनी ऑटो से गन्तव्य को जा रहे थे. इसी बीच लोहागीर के निकट सशस्त्र अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा चालक से ऑटो लूट ली. राजीव ने इसकी सूचना अपने घरवालों को दी. पीड़ित के परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि लूटी गयी ऑटो समर्था में छुपा कर रखी गयी है. पीड़ित ने इसकी सूचना विभूतिपुर पुलिस को दी.

पुलिस ने छापेमारी की तो नथुनी के दरवाजे पर से ऑटो बरामद हुई. गिरफ्तार व्यक्ति की मानें तो उसका एक संबंधी विरनामा का है जो ऑटो को लाकर उसके घर छुपा रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >