समस्तीपुर : कार की ठोकर से युवक की मौत पर हंगामा

विभूतिपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र से गुजरने वाली रोसड़ा-समस्तीपुर पथ स्थित सीवान चौक के समीप कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. मृतक की पहचान सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड छह निवासी महेश चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार चौधरी (30) के रूप में […]

विभूतिपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र से गुजरने वाली रोसड़ा-समस्तीपुर पथ स्थित सीवान चौक के समीप कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.
मृतक की पहचान सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड छह निवासी महेश चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार चौधरी (30) के रूप में की गयी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा. बताया जाता है कि धर्मेंद्र अपने घर से सिंघियाघाट बाजार की ओर जा रहा था. इसी बीच रोसड़ा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >