समस्तीपुर पहुंची एनआइए टीम

समस्तीपुरः पटना बम ब्लास्ट मामले को लेकर फिर एनआइए की टीम ने समस्तीपुर में दस्तक दी. एनआइए की टीम में शामिल अधिकारियों ने मंगलवार को समाहरणालय पहुंच कर कुछ अधिकारियों से जानकारी ली. इस दौरान क्या बात हुई, इसकी जानकारी अधिकारी देने से परहेज करते रहे. बताया जाता है, एनआइए के दस सदस्यों की टीम […]

समस्तीपुरः पटना बम ब्लास्ट मामले को लेकर फिर एनआइए की टीम ने समस्तीपुर में दस्तक दी. एनआइए की टीम में शामिल अधिकारियों ने मंगलवार को समाहरणालय पहुंच कर कुछ अधिकारियों से जानकारी ली. इस दौरान क्या बात हुई, इसकी जानकारी अधिकारी देने से परहेज करते रहे.

बताया जाता है, एनआइए के दस सदस्यों की टीम सोमवार को दिन में समाहरणालय पहुंची. इनमें चार अधिकारी व छह कर्मचारी रैंक से कर्मचारी शामिल थे. पटना बम ब्लास्ट मामले की चल रही जांच के क्रम में तीन संदिग्धों की तलाश में टीम समस्तीपुर पहुंची थी. टीम में शामिल अधिकारियों ने समाहरणालय में कई अधिकारियों से मिलकर काफी देर तक बातचीत की.

इसके बाद एनआइए टीम समस्तीपुर से कल्याणपुर के रास्ते दरभंगा की ओर निकल गयी. पटना के अलावा मुंबई व दिल्ली ब्लास्ट के मामले में भी एनआइए की टीम कई बार समस्तीपुर पहुंची थी. इन बम ब्लास्टों के संबंध में एनआइए की टीम ने तहसीन अख्तर उर्फ टी मोनू की तलाश में कल्याणपुर थाना के मनियारपुर के अलावा कई स्थानों पर छापेमारी की थी. तहसीन अख्तर की गिरफ्तारी से पूर्व एनआइए की टीम ने दिल्ली बम ब्लास्ट व पटना बम ब्लास्ट में तहसीन के घर इश्तेहार चस्पाया था. बाद में पटना बम ब्लास्ट मामले में तहसीन के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >