समस्तीपुर : अपराधियों ने घर के सदस्यों को बंधक बना की लूटपाट, 16 बैग में सामान भर कर हुए फरार

समस्तीपुर : जिले के विद्यापतिनगर थाने के कांचा गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी विनोद साह के घर शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोलकर पांच लाख रुपये मूल्य से अधिक के जेवर और अन्य सामान लूट लिये. इस दौरान अपराधियों ने घर की महिलाओं को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया. सूचना मिलने […]

समस्तीपुर : जिले के विद्यापतिनगर थाने के कांचा गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी विनोद साह के घर शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोलकर पांच लाख रुपये मूल्य से अधिक के जेवर और अन्य सामान लूट लिये. इस दौरान अपराधियों ने घर की महिलाओं को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सात की संख्या में अपराधी विनोद साह के घर में छत के रास्ते घुस आये. घर में घुसते ही अपराधियों ने गृहस्वामी समेत घर के लोगों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे. इस क्रम में विरोध करने पर अपराधियों ने विनोद साह और उनके भाई संजय साह की पत्नी को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया. करीब एक घंटे तक घर में उत्पात मचाने के बाद सभी अपराधी घर में रखे 16 बैगों में सामान को भर कर आराम से भाग निकले. सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है. दूसरी ओर जानकारों का बताना है कि सभी अपराधी चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे. घर से करीब दो सौ गज पहले ही मोटरसाइकिलें खड़ी कर पैदल ही दीवाल फांदकर घर में छत के रास्ते घुसे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >