कैश वैन लूटकांड में एसआइटी ने नौ संदिग्धों को उठाया

सारा कैश बाहर, तो अंदर किसकी सुरक्षा में थे गार्ड, कर्मियों की लापरवाही से उठ रही साजिश की बू समस्तीपुर : गुरुवार को एलआइसी में जमा हुए सारा कैश को एसआइएस के कर्मी ले जा रहे थे़ लेकिन एलआइसी के उन बंदूकधारी गार्डों ने रुपये को कैश वैन तक सुरक्षित पहुंचाने की जहमत तक नहीं […]

सारा कैश बाहर, तो अंदर किसकी सुरक्षा में थे गार्ड, कर्मियों की लापरवाही से उठ रही साजिश की बू

समस्तीपुर : गुरुवार को एलआइसी में जमा हुए सारा कैश को एसआइएस के कर्मी ले जा रहे थे़ लेकिन एलआइसी के उन बंदूकधारी गार्डों ने रुपये को कैश वैन तक सुरक्षित पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठायी़ बताया जाता है कि गोली की आवाज सुनकर कार्यालय से बाहर निकलने के बजाय गार्ड अंदर छिप गये़ सबसे बड़ी आश्चर्य तो यह है कि घटना के बाद जब पूछताछ के दौरान एसपी ने गार्ड से पूछा कि आप बाहर क्यों नहीं निकले तो उनका जवाब था कि फायरिंग की आवाज सुनकर वे एलआइसी कार्यालय की सुरक्षा में तैनात हो गये थे़ लोगों का कहना है कि जब सारा कैश कार्यालय के बाहर जा रहा था तो उस समय एलआइसी के गार्ड कार्यालय के अंदर क्या कुर्सी-टेबल और अन्य फर्निचरों की सुरक्षा में लगे थे़
काश! लोगों ने ठेला चालक जैसी हिम्मत दिखायी होती!
करीब दो वर्ष पूर्व दलसिंहसराय में ज्वेलरी दुकान में लूटपाट कर भाग रहे अपराधियों से एक अकेला ठेला चालक ने लोहा लिया था़ उसने अपनी जान पर खेल कर भाग रहे अपराधी को पकड़ लिया था़ काश! उस अनपढ़ ठेला चालक जैसी हिम्मत गुरुवार को तमाशबीन बने भीड़ में से किसी ने भी दिखायी होती, तो शायद अपराधी पकड़े जा सकते थे़ लेकिन सौ दो सौ लोगों के बीच में से किसी ने भी अपराधियों का विद्रोह करने की साहस नहीं दिखायी़
कौन था लाइनर, तलाश रही पुलिस
लूट की इस बड़ी वारदात को अपराधियों ने जिस तरह से अंजाम दिया है इससे साफ जाहिर है कि इस घटना में किसी स्थानीय लाइनर की भूमिका भी है़ जानकारों का बताना है कि घटना का अंदाज बताता है कि पूरा मास्टर प्लान बनाकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है़ एसआइएस सिक्युरिटी के कर्मियों की पल पल की जानकारी अपराधियों को दी जा रही थी़ तभी तो कैश वैन के गेट खुलने के साथ अपराधी आ धमके और भीड़ के बीचोबीच घटना को अंजाम देकर फरार हो गये़ पुलिस सूत्रों के अनुसार एसआइटी भी इस लाइनर की तलाश में लगी हुई है़ घटना का लोकल कनेक्शन खोजा जा रहा है़ लाइनर का कनेक्शन एसआइएस सिक्युरिटी के कर्मियों के साथ एलआइसी एवं एक्सिस बैंक से भी हो सकता है़ इसकी जिम्मेवारी एसआइटी के एक टीम को दिया गया है जो लगातार शहर के आसपास दबिश दे रही है़
बक्शा रहने के बावजूद बैग में रखी राशि
एसआइएस के कस्टोडियन द्वारा बैग में रुपये रखा जाना काफी हद तक संदेह उत्पन्न कर रहा है़ बताया जाता है कि कैश वैन में बक्शा रहने के बावजूद इतनी बड़ी रकम को लेदर के दो बैग में डालकर पूरी लापरवाही के साथ वैन में रखा जा रहा था़ न तो रुपये को लेकर स्थानीय पुलिस को किसी तरह की जानकारी दी गयी और न ही इतनी बड़ी रकम को कार्यालय से निकाले जाने के समय एलआइसी के बंदूकधारी गार्डों ने उक्त कैश को वैन तक सुरक्षित पहुंचाने में एसआइएस के कर्मियों की कोई मदद की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >