Samastipur News:पुलिस केंद्र से 12 एसआई विभिन्न थानों में किये गये तैनात

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जिलादेश जारी कर पुलिस केंद्र में तैनात 12 एसआई को विभिन्न पुलिस थानों में तैनात किया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जिलादेश जारी कर पुलिस केंद्र में तैनात 12 एसआई को विभिन्न पुलिस थानों में तैनात किया है. इसमें पुअनि रानी और पूजा कुमारी नगर थाना, कंचन कुमारी को सरायरंजन थाना, रेखा कुमारी को पटोरी थाना, मौसम को उजियारपुर थाना, पुरुषोत्तम कुमार को मुफस्सिल थाना, सुमन कुमार को कल्याणापुर थाना, सलीम रजा को विद्यापतिनगर थाना, हरेन्द्र साह को घटहो थाना, अनिल कुमार को सिंघिया थाना में अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है. वहीं ���सआई रोपना उरांव को दलसिंहसराय अनुमंडलीय न्यायालय में हाजत प्रभारी, प्रदीप सिंह को यातायात थाना में संचालन एवं अनुसंधान के पद पर तैनात किया गया है. दूसरी ओर जिले में लंबे समय से पदस्थापित तीन एसआई रैंक के पुलिस पदाधिकारियों को दूसरे जिला में स्थानांतरण किया गया है. इसमें सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय में पुअनि बचेन्द्र प्रताप सिंह को कैमूर, त्वरित विचारक कोषांग में पुअनि शंभू कुमार सिंह मिश्रा को गया और लरझाघाट थाना में पदस्थापित पुअनि अवधेश कुमार यादव को अररिया स्थानांतरण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >