Samastipur News:11वीं की त्रैमासिक व 12वीं की अर्द्धवार्षिक शुरू

जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11वीं की त्रैमासिक और 12वीं की अर्द्धवार्षिक शुरू हुई.

Samastipur News:समस्तीपुर : जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11वीं की त्रैमासिक और 12वीं की अर्द्धवार्षिक शुरू हुई. डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिये गये हैं. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक ली गई. इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक हुई. इस परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं को सम्मिलित होने को कहा गया है ताकि उनकी बौद्धिक विकास का मूल्यांकन किया जा सके. दोनों ही कक्षाओं में पहले दिन पहली पाली में आइएससी के लिए भौतिकी, आईकॉम के लिए उद्यमिता और आईए के लिए दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा व दूसरी पाली में आईएससी के लिए रसायन शास्त्र, आईकॉम के लिए अकाउंटेंसी और आईए के लिए राजनीतिशास्त्र विषय की परीक्षा ली गई. डीईओ ने बताया कि 11 व 12वीं की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है. इस परीक्षा में 11वीं के सभी छात्रों की उपस्थिति व परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. अन्यथा कि स्थिति में 12 वीं में नामांकन नहीं होगा. बताया कि परीक्षा संपन्न होने पर विभागीय निर्देश के आलोक में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >