बिहार : राजद नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले मुसरी घरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर में बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. अपराधियों ने राजद के मोरवा प्रखंड सचिव लखिंदर राय के पुत्र आनंद भारती को सोते वक्त सिर में गोली मार […]

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले मुसरी घरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर में बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. अपराधियों ने राजद के मोरवा प्रखंड सचिव लखिंदर राय के पुत्र आनंद भारती को सोते वक्त सिर में गोली मार दी. जिससे, आनंद का घटना स्थल पर ही मौत हो गया.

बताया जा रहा है कि बसही भिंडी के रहने वाले राजद नेता का पुत्र आनंद भारती कल शाम को बहन के पास जाने के लिए निकला थे. लेकिन, दोस्त के बुलाने पर वह उसके घर फतेहपुर चला गया. जहां, अपराधियों ने सोने के दौरान उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. वहीं, इस मामले में परिजनों का कहना है कि पूर्व से गांव में कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था. जिसको लेकर कई बार उन्हें धमकी भी दी गयी थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद मुसरी घरारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक आनंद भारती के दोस्त और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. राजद नेता के पुत्र की हत्या से आक्रोशित लोग पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में पुलिस से भी उलझ गये. लोगों का आरोप है कि घटना में पुलिस की भी मिली भगत है. वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >