चालक की लगी आंख, गड्ढे में पलटी बस, दो दर्जन घायल

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट एनएच 28 पर सोमवार की सुबह बरातियों से भरी बस गड्ढे में पलट गयी. बस में 60 लोग सवार थे. इसमें दो दर्जन बराती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें मुसरीघरारी स्थित दो अलग-अलग क्लिनिकों में ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग […]

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट एनएच 28 पर सोमवार की सुबह बरातियों से भरी बस गड्ढे में पलट गयी. बस में 60 लोग सवार थे. इसमें दो दर्जन बराती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें मुसरीघरारी स्थित दो अलग-अलग क्लिनिकों में ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से भर्ती कराया गया है.

बस का चालक व उपचालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घायलों में मणि दास (31), सुनील कुमार (25), चंदन कुमार ठाकुर (19), गुलशन कुमार (15), मंटुन ठाकुर (54), भोला ठाकुर (56), रंजन ठाकुर (16), संजय ठाकुर (23), मंजय ठाकुर (22), रामबली भंडारी (36), श्याम भंडारी (22), सत्यनारायण महतो (30), किशोरी महतो(61), मंजय कुमार ठाकुर (23), सोनू कुमार (18) कुशेश्वर महतो (55), जयकिशोर महतो (29), अर्जुन महतो (40) राजेश ठाकुर (38) व अरूण ठाकुर (42) आदि शामिल हैं. सभी जख्मी लोग चकमेहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

जानकारी के अनुसार जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र निवासी स्व़ आनंदू महतो के पुत्र श्याम महतो की शादी में गांव से लगभग 60 लोग बस में सवार होकर वैशाली जिला के विद्दूपुर थाना क्षेत्र के पानापुर धर्मपुर निवासी रामप्रीत महतो के घर शादी के मौके पर बारात गये थे. वापसी के क्रम में घटना स्थल के निकट आते ही चालक की आंख लग गयी. जिससे चालक का बस से नियंत्रण समाप्त हो गया. इससे बस उत्तर दिशा में सड़क किनारे गड्ढे पलट गयी. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है.
डेंजर जोन बना एनएच-28 मुसरीघरारी थाना क्षेत्र: बीते 11 मार्च को बी़एलौथ के उजियारपुर गेस्ट हाउस के निकट आॅटो व ट्रक के टक्कर में आॅटो पर सवार 11 लोगों की मौत हो गयी थी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. गत 14 जून को हुरहिया स्थित एनएच-28 पर ओवरटेक के दौरान ट्रक व आॅटो पर सवार 10 लोगों 5 लोगों की की मौत हो गयी थी. वहीं 6 लोग जख्मी गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >