Samastipur News:एडवा के सम्मेलन में 11 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

भारत की जनवादी महिला समिति बेलारी शाखा का सम्मेलन रविवार को रंजीता कुमारी की अध्यक्षता में हुआ.

Samastipur News:उजियारपुर : भारत की जनवादी महिला समिति बेलारी शाखा का सम्मेलन रविवार को रंजीता कुमारी की अध्यक्षता में हुआ. पर्यवेक्षक नीलम देवी व शांति सिंह थी. इसमें 11 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष रंजीता देवी, सचिव खुशबू सिंह व कमेटी सदस्य रेखा कुमारी, सरिता कुमारी, किरण देवी, सावित्री देवी, रूबी कुमारी, ममता कुमारी, उरूलाह देवी व सुनीता देवी सर्वसम्मति से चुनी गई. वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं पर जुल्म के खिलाफ आवाज को बुलंद करने वाले एडवा देश भर में छोटी-छोटी शाखाओं द्वारा संगठन बनाकर महिलाओं के बीच सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती है. शिव प्रसाद सिंह ने कहा की महिलाओं को अंधविश्वास से दूर करने की जरूरत है. सम्मेलन को शांति सिंह, जनौस के अंचल मंत्री अशोक पुष्पम ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >