Samastipur : किशोर को घर से अगवा करने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश राजा सहनी गिरफ्तार

आरोपित कुख्यात राजा सहनी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Samastipur : समस्तीपुर . जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में बीते तीन मई को शाम हथियार के बल पर एक किशोर को घर से अगवा करने वाला आरोपित कुख्यात राजा सहनी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त आरोपित कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव के रहने वाला बताया गया है. गुरुवार को सदर अंचल कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी टू विजय महतो ने मामले का पर्दाफास किया. बताया कि गिरफ्तार आरोपित राजा सहनी एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो जिले में लूट, डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है और कई मामलों में वांटेड भी है. जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में राज सहनी का नाम शामिल है. पुलिस मुख्यालय से इसके विरुद्ध 10 हजार का इनामी भी घोषित है. हालही में बीते 3 मई को आरोपित राजा सहनी और उसके सहयोगियों ने थानाक्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में हथियार के बल पर एक किशोर को घर से अगवा कर लिया. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआइटी गठित की गई. पुलिस के तकनीकि अनुसंधान व मानवीय सूत्रों की मदद से अपराधियों की पहचान मिली. जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश बनायी और घटना के 24 घंटा के अंतराल में अपहृत को बरामद कर लिया. हलांकि, छापेमारी के दौरान पुलिस के भय से बदमाश अपहृत को छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले. बाद में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपित और साजिशकर्ता राजा सहनी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपित ने पूरी घटना का राज खोला. पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवनंदनपुर गांव के राजा सहनी और वासुदेवपुर गांव के अपहृत किशोर की बहन के बीच पहले से प्रेम संबंध था. हालही में दोनों घर से भाग गए थे. जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहृत किशोर की बहन को बरामद करते हुए न्यायालय के आदेश पर रिमांड होम भेज दिया. इस संबंध में आरोपित राजा सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज है. प्रेमिका के परिजनों पर दबाब बनाने के लिए राजा सहनी ने उसके भाई को अपहरण की साजिश रची थी. सदर डीएसपी टू विजय महतो ने बताया कि गिरफ्तार आराेपित राजा सहनी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उजियारपुर में डकैती की साजिश रचने और वारिसनगर पेट्रोल पंप लूट कांड में वांछित रह चुका है. खानपुर थानाक्षेत्र में डकैती के एक मामले में जेल भी जा चुका है. छापेमारी दल में वारिसनगर थानाध्यक्ष पुअनि निरंजन कुमार, मथुरापुर थाना के पुअनि अश्वथामा कुमार, रविकांत कुमार, खुशबू कुमारी, सिपाही ध्रुव कुमार, धनंजय कुमार, अमित कुमार, केशव कुमार, अमरजीत कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >