Train Route Change: गोरखपुर में दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के चलते एक से तीन सितंबर तक नौ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. परिवर्तित मार्ग के तहत कई ट्रेनें बाराबंकी होकर चलेंगी. वहीं कुछ ट्रेनों का निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होगा. रेलवे के इस बदलाव का असर बिहार से चलने और गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ेगा.
1 से 3 सितंबर तक इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
ललितग्राम से तीन सितंबर को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस बाराबंकी के रास्ते चलेगी.
इसी तरह कटिहार से एक और दो सितंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस तथा खातीपुरा से एक और दो सितंबर को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से बाराबंकी होकर संचालित होगी.
अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस का कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
अमृतसर से एक और दो सितंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट के रास्ते चलेगी.
मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और कप्तानगंज में ठहराव नहीं होगा.
अमृतसर-जयनगर और हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस भी प्रभावित
अमृतसर से एक सितंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और जयनगर से दो व तीन सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से बाराबंकी होकर चलेंगी.
इसके अलावा हावड़ा से दो सितंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस और काठगोदाम से एक सितंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस का भी मार्ग बदला गया है.
पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेगी
पूर्णिया कोर्ट से दो और तीन सितंबर को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते संचालित होगी.
मार्ग परिवर्तन के कारण 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस का गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल और सीतापुर में ठहराव नहीं होगा.
रेलवे के इस परिचालन बदलाव को देखते हुए यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट और ठहराव की जानकारी जांच लेने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: घर के पास टूटे पड़े तार पर पड़ा पैर, करंट लगने से 34 वर्षीय मजदूर की मौत
