महिला ने लगाया दुष्कर्म को आरोप, मामला दर्ज

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

सौरबाजार . थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित वार्ड 16 जागीर महिला के साथ रात्रि में दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर पीड़िता महिला ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि मेरे पति और जेठ सभी बाहर मजदूरी करते हैं. घर में हम और छोटे छोटे बच्चे रहते हैं. बीते 27 मार्च की रात्रि गांव के ही रमेश सादा हमें घर में अकेली समझकर बुरी नियत से घुस गया एवं जोर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा. हमारी नींद खुली तो जोर जोर से हल्ला किया. लोगों को आते देख आरोपी भाग गया. महिला द्वारा घटना की सूचना उनके पति को फोन पर दी तो उनका पति पंजाब से घर आया एवं समाज के गणमान्य लोगों को बैठाया. जहां आरोपी ने पंचों के बातों नहीं मानी और अपने भाई व अन्य लोग के साथ घर पर पहुंच गया. गाली गलौज व मारपीट करने लगा और कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. इस संबंध में सौरबाजार थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयात ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले में जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >