कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सहरसा. पुलिस अधीक्षक के निर्देशा पर जिले में चलाये जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी ओपी पुलिस ने शनिवार की शाम वाहन जांच के दौरान एक युवक को एक कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि 27 सितंबर की शाम अमरपुर से दत्तरंगा जाने वाली सड़क पर तिलावे नदी पुल के पास पुलिस बल वाहन जांच अभियान के दौरान दत्तरंगा की ओर से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस बल द्वारा संदेह के आधार पर उसका पीछा कर उसे पकड़ा गया. पकड़े गये युवक ने पूछताछ में अपना नाम रूपेश कुमार, पिता बालकिशोर यादव, बरसम, थाना सौरबाजार निवासी बताया. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ. कार्रवाई में परिपुअनि रौशनी कुमारी सहित भवेश कुमार, हरिशंकर यादव व चालक इरफान शामिल थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >