पूर्व वार्ड सदस्य का शव पहुंचा घर, छाया मातम

पूर्व वार्ड सदस्य का शव पहुंचा घर, छाया मातम

शुक्रवार की रात हुई थी सड़क दुर्घटना सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के विराटपुर स्थित वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को 35 वर्षीय पूर्व वार्ड सदस्य अमोल रजक का शव पहुंचते ही मातम छा गया. इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ शव को देखने के लिए जुटी रही. वहीं मृतक की पत्नी पूनम देवी रोते बिलखते बार-बार बेसुध हो जाती थी. जिसे अन्य महिलाओं द्वारा किसी तरह संभालने का प्रयास किया जा रहा था. मृतक अपने पीछे तीन पुत्री व दो पुत्र को छोड़ गये हैं. अमोल रजक की बीते शुक्रवार की रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. वह अपने एक रिश्तेदार के घर झिटकिया गया था. इस दौरान सरौनी में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने उसे पीएचसी सोनवर्षा में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सक द्वारा उसकी स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हशीउद्दीन, पंसस प्रतिनिधि मिट्ठू रजक, अशोक यादव, अभिमन्यु कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि दीपक ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >