दो फरार आरोपियों के घर हुई कुर्की जब्ती की कार्रवाई

दो फरार आरोपियों के घर हुई कुर्की जब्ती की कार्रवाई

दूसरे कांड में फरार चल रहे चार अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार का कराया तामिला पतरघट. पस्तपार पुलिस द्वारा कांड के फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक कांड में दो फरार आरोपियों के घर सघन तरीके से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. जबकि दूसरे कांड में फरार चल रहे चार अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार का तामिला कराया गया. थानाध्यक्ष पस्तपार विजय कुमार पासवान ने बताया कि पस्तपार थाना में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त वीपी यादव पिता कार्तिक यादव एवं कार्तिक यादव पिता भोला यादव, दोनों ग्राम जलैया थाना पस्तपार के घर विधिवत कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. जबकि पस्तपार थाना में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त शशि कुमार सुमन पिता रामेश्वर मेहता ने गिरफ्तारी के भय से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जबकि शेष अन्य चार अभियुक्त अमेरिका देवी पति रामेश्वर मेहता, रामेश्वर मेहता पिता जामुन मेहता, पिंटू कुमार पिता रामेश्वर मेहता एवं भूषण कुमार पिता रामेश्वर मेहता, सभी ग्राम पामा थाना पस्तपार के विरुद्ध इश्तेहार का तामिला किया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >