शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 7.11 लीटर विदेशी शराब बरामद

Youth arrested with liquor, 7.11 litres of foreign liquor recovered

सहरसा. सदर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड नंबर 19 निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है. सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार को गश्ती के दौरान यादव चौक के पास एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा. शक होने पर उसे खदेड़कर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके बैग से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी के पास से बकार्डी मैंगो चिल्ली रम की 750 एमएल की तीन बोतल एवं ऑफिसर्स चॉइस एलिट ब्रांड की 180 एमएल की 27 टेट्रा पैक बरामद की. कुल 7.11 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है. सदर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है. नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, मां ने लगाई बरामदगी की गुहार सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के नरियार लतहा टोला से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने सदर थाना में आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. पीड़िता की मां ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि बर्तन फैक्ट्री मालिक के पुत्र केशव कुमार ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है. उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री अपनी मां के साथ रहुआमणि स्थित एक बर्तन फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती थी. इसी दौरान केशव कुमार द्वारा लड़की के साथ लगातार छेड़खानी की जाती थी. आवेदन में कहा गया है कि 27 मई की सुबह करीब चार बजे उनकी बेटी घर से घूमने निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद परिवार को आशंका हुई कि केशव कुमार उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है. जब परिजन आरोपी के घर जानकारी लेने पहुंचे तो वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और मारपीट की धमकी दी गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना में आवेदन देने की सलाह दी. पीड़िता की मां ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. कॉलेज कैंपस से स्प्लेंडर बाइक चोरी सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा स्थित बनबारी शंकर कॉलेज कैंपस से बाइक चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित सिमरी बख्तियारपुर के भटपुरा वार्ड नंबर 5 निवासी अमित राज ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह 25 मई को दोपहर करीब 1:34 बजे परीक्षा देने के लिए कॉलेज गये थे. अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक कॉलेज कैंपस में खड़ी कर परीक्षा देने चले गये. परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वापस लौटे तो वहां से बाइक गायब थी. आसपास के लोगों से पूछताछ और काफी खोजबीन की गयी, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर ली गयी है. बाइक उनके जीजा राजा कुमार के नाम पर है. पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >