सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

परिजनों की सहमति से पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजा गया.

बाइक से लौट रहा था घर, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी, एक लड़का व एक है लड़की पतरघट पतरघट-मधेपुरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित विशनपुर शिव मंदिर चौक के समीप मंगलवार की देर शाम एक युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी. घटना को देख पहुंचे आस पड़ोस के लोगों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पतरघट पुलिस को दी गयी. मिली सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस के द्वारा बताया गया कि मृतक 30 वर्षीय रूपेश कुमार पिता नवरत्न मिस्त्री ग्राम कुमराह थाना काशनगर जिला सहरसा का निवासी है. जिसके बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना के संबंध में काशनगर थाना अध्यक्ष को सूचित किया गया. मिली सूचना के आधार पर मृतक युवक के परिजनों द्वारा देर रात पतरघट थाना पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गयी. जिसके बाद परिजनों की सहमति से पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मधेपुरा में फर्नीचर का काम करता था. मंगलवार की शाम वह दुकान में फर्नीचर का काम खत्म कर अपनी होंडा साइन बाइक बीआर 43 एएफ 4289 से मधेपुरा से अपने घर काशनगर जा रहा था. उसी दौरान विशनपुर शिव मंदिर चौक के समीप पतरघट बाजार की ओर से मधेपुरा की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार मृतक की शादी चार साल पूर्व मधेपुरा जिला अंतर्गत साहुगढ बस्ती निवासी अर्जुन शर्मा की पुत्री पूजा कुमारी के साथ हुई थी. उसे एक लड़का एवं एक लड़की है. युवा पुत्र के शव को देख परिजनों के चीत्कार से माहौल काफी गमगीन बना हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >