महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री ने पटना में 50 संवाद रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सरकारी योजनाओं की जानकारी से हुईं प्रफुल्लित सहरसा. महिला सशक्तिकरण व सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 50 संवाद रथों को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का आगाज़ किया. इसी क्रम में जिले के सभी 10 प्रखंडों में 12 संवाद रथों के माध्यम से 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. अगले 60 दिन 16 जून तक यह संवाद रथ जिले के 1468 ग्राम संगठनों तक पहुंचकर महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करेगी. महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करना एवं उनके गांवों या टोलों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करना है. इस संवाद के माध्यम से प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने एवं सरकार की नीतियों में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने का लक्ष्य है. जिले में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. संवाद रथ हर निर्धारित ग्राम संगठन में जाकर महिलाओं से उनकी समस्याओं, आकांक्षाओं एवं सुझावों को सुना. महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी गयी. इस संवाद कार्यक्रम ने महिलाओं को उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को साझा करने का एक मंच प्रदान किया. कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी आवाज उठाने का अवसर मिला. जिससे ना केवल उनकी समस्याओं का समाधान होगा बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बताया कि उन्हें जीविका, महिला उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली. कई महिलाओं ने संवाद के दौरान अपने जीवन में सरकार की योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया. सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभांवित महिला, हाल ही में शिक्षक, नर्स, पुलिस व अन्य विभाग में नौकरी पाने वाली महिलाओं ने भी अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां साझा की. कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इन अनुभवों से प्रेरणा ली एवं सरकार के पहल की सराहना की. उन्होंने एक सुर में कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है. सभी महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम को एक सकारात्मक एवं परिवर्तनकारी पहल बताया. जो ना केवल समस्याओं को हल करने में सहायक है. बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो रहा है. कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इस पहल की सराहना की एवं इसे सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. संवाद कार्यक्रम ने ना केवल उनकी समस्याओं का समाधान करने का विश्वास दिलाया. बल्कि उन्हें राज्य सरकार के साथ सीधे जुड़ने का अवसर भी दिया. महिला संवाद कार्यक्रम का यह प्रयास ना केवल महिलाओं के जीवन में बदलाव लाएगा. बल्कि समाज को सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >