सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पतरघट . स्थानीय थाना क्षेत्र के घोघनपट्टी बस्ती स्थित वार्ड पांच में सर्पदंश से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. घटना के बाबत मृतक महिला के पति अर्जुन यादव ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी शोखी देवी बुधवार की शाम खाना बनाने के लिए जलावन लाने बगल के जलावन घर में गयी थी. उस दौरान जलावन घर में पूर्व से बसेरा लिए एक विषैले सर्प ने डंस लिया. महिला के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए पीएचसी ले गये. जहां डॉ के अनुपस्थित रहने पर फार्मासिस्ट राजेश कुमार द्वारा लाचारी जाहिर करने पर परिजन उसे समुचित इलाज के लिए मिशन अस्पताल मधेपुरा ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजन शव को लेकर घर पहुंचे एवं घटना की सूचना स्थानीय पतरघट पुलिस को दी. मिली सूचना के आधार पर पतरघट पुलिस ने घर पहुंचकर परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते शव का कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया. मृतक को एक लड़का एवं दो लड़की है. पोस्टमार्टम से शव घर पहुंचते ही परिजनों एवं सभी सगे संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >