खर-पतवार हटाने के विवाद में महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ वार्ड आठ में अपनी जमीन से खर-पतवार साफ करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों द्वारा एक महिला की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है.

पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ वार्ड आठ में अपनी जमीन से खर-पतवार साफ करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों द्वारा एक महिला की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. घायल महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घायल महिला की पहचान महखड़ वार्ड संख्या 8 निवासी राजेश्वर यादव की पत्नी 36 वर्षीय मुंजन देवी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार एक जून की सुबह करीब छह बजे मुंजन देवी अपनी जमीन से खर-पतवार साफ कर उसे अपनी ही जमीन पर रख रही थीं. इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने आपत्ति जतायी और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी.

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने एकजुट होकर मुंजन देवी के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. मामले में सनोज कुमार, अंजनी कुमारी, अनोज कुमार, गणेश यादव एवं सिंधू देवी को आरोपित बनाया गया है. घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सहरसा रेफर कर दिया गया. सहरसा स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज कराने के बाद वह एक जून की शाम घर लौट आयी थीं. परिजनों के अनुसार, दो जून की सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गयी. इसके बाद उन्हें फिर से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >