पति की लंबी उम्र की कामना में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत

पति की लंबी उम्र की कामना में सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ पर आस्था और प्यार का रंग चढ़ा, शहरभर में रही रौनक सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही सुहागिनें पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं और निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की. दिनभर बिना अन्न-जल ग्रहण किए महिलाओं ने ईश्वर से अपने पतियों की दीर्घायु की प्रार्थना की. शाम होते ही बाजारों और ग्रामीण इलाकों के ब्यूटी पार्लरों में सुहागिनों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं ने मेहंदी रचाई, पारंपरिक सोलह श्रृंगार किया और करवा चौथ के रंग में रंग गईं. रात में चांद के दर्शन के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित कर अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा. कई स्थानों पर समूह में पूजा-अर्चना की गई, जहां महिलाओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं. करवा चौथ का यह पर्व वैवाहिक प्रेम, निष्ठा और आस्था का प्रतीक है. इस मौके पर महिलाओं के चेहरों पर श्रृंगार की चमक और आंखों में अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पण की झलक देखते ही बनती थी. मंदिरों और घरों में पूरे दिन भक्तिमय माहौल रहा. जैसे ही चांद निकला, गांव-शहर की छतों पर थाली और छलनी लिए महिलाओं का उत्साह चरम पर था. हर ओर करवा चौथ की रौनक छाई रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >