कलश सिर पर धारण करने से संपूर्ण परिवार के क्लेश एवं पाप होता है नष्टः विद्या

कलश सिर पर धारण करने से संपूर्ण परिवार के क्लेश एवं पाप होता है नष्टः विद्या

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान 10 सेकलश शोभा यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं का हो रहा रजिस्ट्रेशन सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के के पूरब बाजार स्थित गर्ल्स स्कूल मैदान में आगामी 10 अप्रैल से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ होने जा रहा है. जो भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ होगा. कलश यात्रा में कलश धारण करने वाली माता बहनों का रजिस्ट्रेशन शुरू है. वहीं आयोजन समिति के सदस्य कलश यात्रा प्रभारी विद्या सिंह राठौर ने बताया कि कलश यात्रा में कलश धारण करने वाली माता बहनों का रजिस्ट्रेशन शुरू है. जो माता व बहन कलश धारण करेंगी, उनका रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. वो यज्ञ स्थल आकर या आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में अध्यात्म एवं भक्ति का प्रसार करना, सामाजिक सौहार्द बनाना है. उन्होंने कहा कि कलश में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है. महिलाएं एवं लड़कियों को कलश सिर पर धारण करने से संपूर्ण परिवार के जीवन के क्लेश एवं पाप नष्ट होते हैं, सुख-शांति धन, वैभव प्राप्त होता है. घर में समृद्धि, प्रेम एवं एकता आती है. कलश यात्रा से धार्मिक वातावरण बनता है एवं क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसलिए यज्ञ का श्रीगणेश कलश यात्रा से किया जाता है. कलश यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति एवं आस्था को जीवंत रखने का एक माध्यम है. जो सकारात्मकता एवं ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है. वहीं यज्ञ में श्रीधाम वृंदावन से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य डॉ शिवानी कृष्ण शुक्ला का आगमन हो रहा है. जिनके मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान सभी श्रद्धालु करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि यज्ञ 10 अप्रैल से शुरू होगा एवं यज्ञ का समापन 17 अप्रैल को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा. मौके पर पार्वती कुमारी, वैशाली कुमारी, कोमल कुमारी, अंजनी कुमारी, नीतू कुमारी, आरती कुमारी, सरस्वती कुमारी, सीता कुमारी, सजन कुमारी, काजल कुमारी, शीतल कुमारी, चंदा कुमारी, प्रिया कुमारी, सिम्मी कुमारी, साक्षी कुमारी, निशा कुमारी, दीपा कुमारी, राधिका कुमारी, अंजलि कुमारी, कशिश कुमारी, नेहा कुमारी, चांदनी कुमारी, नेहा कुमारी, रिया कुमारी, मधु कुमारी, निधि कुमारी, सुलेखा देवी, सुनिधि कुमारी, दीक्षा कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रार्थना कुमारी, नेहा कुमारी, मेघा कुमारी, सिया कुमारी, शिवानी कुमारी सहित अन्य ने रजिस्ट्रेशन कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >