Saharsa, मॉनसून से पहले शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या होगी दूर
Copied link
मॉनसून से पहले शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या होगी दूर
शहरी क्षेत्र को चार भागों में बांटकर समस्या का होगा समाधानः विधायक
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट,
आगामी मॉनसून को देखते शहरी क्षेत्र में जल जमाव की होनेवाली समस्या को लेकर स्थानीय आईआईपी विधायक आईपी गुप्ता ने शनिवार को परिसदन में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नगर निगम में जल जमाव की समस्या को देखते पूरे शहरी क्षेत्र को चार भागों में बांटकर समस्या समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा. रेड जोन, येलो जोन, ग्रीन जोन, पिंक जोन में निगम क्षेत्र को बांटकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए 11-11 वार्डन को एक जोन में रखा जाएगा. जोन के स्थानीय वार्ड पार्षद सहित वहां के लोगों के बीच बैठक कर समस्या के समाधान के लिए विस्तृत जानकारी ली जाएगी. साथ ही नगर निगम के संसाधन की भी विस्तृत जानकारी लेते समस्या का समाधान किया जाएगा. जिससे आने वाले मॉनसून में शहरी क्षेत्र के किसी भी लोगों को जल जमाव से जूझना नहीं पड़े. यह उनकी प्राथमिकताओं में है. इस समस्या का समाधान मॉनसून से पूर्व पूरा कराने का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जो नाला निर्माण हुआ है उससे जल जमाव की समस्या का समाधान नहीं हो सकता. इसके लिए स्थानीय लोगों से जानकारी लेते वॉटर लॉगिंग एरिया से पानी ले जाने की क्या व्यवस्था हो सकती है इस पर निर्णय लिया जाएगा. वहीं उन्होंने सदर अस्पताल की स्थिति को लेकर कहा कि आम लोगों की समस्या को देखते उन्होंने निर्णय लिया है कि महीने में एक दिन अस्पताल में स्वास्थ्य दरबार लगाएंगे एवं मरीजों व परिजनों की समस्याओं को जानेंगे. साथ ही समस्या समाधान में सदर अस्पताल को आने वाली समस्या का भी जानकारी लेंगे एवं उसका समाधान करने का कार्य करेंगे. जिससे मरीजों को सुलभ चिकित्सा मिल सके. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर, आईआईपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ राजद नेता रंजीत कुमार यादव, भकपा माले नेता कुंदन कुमार, आईआईपी जिलाध्यक्ष विद्या शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.फोटो – सहरसा – जानकारी देते विधायक व अन्य
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.