कैदली में जल संसाधन विभाग ने कटाव निरोधात्मक कार्य किया शुरू

कैदली में जल संसाधन विभाग ने कटाव निरोधात्मक कार्य किया शुरू

कैदली पंचायत के वार्ड नंबर 7, 8 व 9 में कटाव ने उग्र रूप किया है धारण प्रभात खबर इंपैक्ट नवहट्टा. जल संसाधन विभाग के द्वारा कैदली पंचायत के वार्ड नंबर 7, 8 व 9 में कटाव निरोधात्मक कार्य शुरू कर युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. पिछले 15 दिनों में लगभग चार दर्जन से अधिक परिवार के सैकड़ों एकड़ की उपजाऊ जमीन कट कर नदी में विलीन हो गयी है. रविवार को प्रभात खबर में प्रमुखता से कटाव की खबर प्रकाशित होने पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया एवं शीघ्र ही कटाव निर्धारात्मक कार्य शुरू करा दिया. मुखिया प्रतिनिधि कुंवर कुमार यादव ने आपसी सहयोग करते हुए कटाव पीड़ित परिवार को ऊंचे स्थल पर जाने में काफी सहयोग किया. वहीं जल संसाधन विभाग से बेहतर ढंग से कटाव निरोधात्मक कार्य कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >