वॉलीबॉल सीनियर टीम परसौनी ने सहरसा टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

वॉलीबॉल सीनियर टीम परसौनी ने सहरसा टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

सहरसा . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को स्टेडियम सके बाहरी परिसर में जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा संडे लीग का आयोजन किया गया. जानकारी देते जिला वॉलीबॉल संघ सचिव रौशन सिंह धोनी ने बताया कि इस लीग में सहरसा की जूनियर टीम ने परसौनी की जूनियर टीम को हराकर विजेता का ट्रॉफी हासिल किया. ठीक उसी तरह सीनियर टीम में परसौनी की टीम ने सहरसा की टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल किया. इन दोनों टीम का हौसला अफजाई एवं पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी जितेंद्र चौहान ने मौजूद रहकर दोनों टीम को उनका ट्रॉफी प्रदान किया. जिला वालीबाल संघ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नारायण सिंह ने अतिथि जितेंद्र चौहान को पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो के रूप में अयोध्या के श्री राम मंदिर का स्वरूप भेंटकर स्वागत किया. मौके पर जिला वॉलीबॉल संघ संयोजक अमन सिंह जिला साइकिलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू मौजूद थे. मैच में अंपायर की भूमिका में चंचल कुमार एवं उद्घोषक की भूमिका में उज्जवल यादव थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >