स्कूल को आवंटित चावल पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा

स्कूल को आवंटित चावल पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा

खाद्यान्न पकड़ाये जाने की सूचना पर पहुंचे प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्टॉक पंजी की जांच की बनमा ईटहरी . अंचल क्षेत्र के जमालनगर गांव में चावल पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. वह चावल स्कूल को आवंटन हुआ था और सलखुआ-बनमा पीडीएस गोदाम से बनमा के आठ विद्यालय को खाद्यान्न ट्रैक्टर से देने के लिए चालक सभी स्कूल जा रहा था. तभी कुछ लोगों के द्वारा ट्रैक्टर को आगे से चारपहिया वाहन से जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया और चावल बेचने का आरोप लगाया. सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा, बीआरपी सैलेश कुमार व थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी के द्वारा ट्रैक्टर पर लोड चावल को थाना लाया गया और इसके बाद स्टॉक पंजी की जांच की गयी. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलशन कुमार झा ने स्टॉक पंजी की जांच की. उसके बाद किस स्कूल में कितना चावल देना था, इसकी भी गहनता से जांच की जांच के बाद स्टाॅक पंजी व खाद्यान्न सही पाया गया. प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 8 स्कूल में कुल 74 क्विंटल खाद्यान्न देना था. जिसमें वे 6 विद्यालय का 68 क्विंटल खाद्यान्न वितरण किया जा चुका था. शेष दो विद्यालय का खाद्यान्न 6 क्विंटल बचा हुआ था. उसी को वितरण देना था. उन्होंने कहा कि शेष दो स्कूल को भी खाद्यान्न शनिवार को दे दिया गया. वहीं दूसरी और डीएसडी ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह ने थाने में आवेदन देकर सरकारी खाद्यान्न का उठाव व वितरण कार्य को अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की. इस संबंध में थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >