राजद राज्य परिषद के लिए विभिन्न पार्टी नेता हुए चयनित

राजद द्वारा संगठन चुनाव के लिए गत 13 जून को जिला परिषद डेलीगेट सभा द्वारा जिला निर्वाची पदाधिकारी सह विधायक प्रो चंद्रशेखर द्वारा दिये गये अधिकार के तहत विभिन्न पार्टी के नेता राज्य परिषद के लिए चयनित किये गये.

सहरसा. राजद द्वारा संगठन चुनाव के लिए गत 13 जून को जिला परिषद डेलीगेट सभा द्वारा जिला निर्वाची पदाधिकारी सह विधायक प्रो चंद्रशेखर द्वारा दिये गये अधिकार के तहत विभिन्न पार्टी के नेता राज्य परिषद के लिए चयनित किये गये. इनमें सुरेश प्रसाद यादव, धनिक लाल मुखिया, अभय कुमार, प्रो अमरेंद्र कुमार का चयन किया गया. जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में धीरेंद्र कुमार यादव, मो नईम उद्दीन, भीम कुमार भारती, खुशी लाल भगत, विनोद यादव, गीता यादव, मो तंजीम, उपेंद्र प्रसाद यादव का चयन किया गया. वहीं पार्टी के नेता पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह, विधायक युसूफ सलाउद्दीन, जिलाध्यक्ष मो ताहिर राज्य परिषद के पदेन एवं स्थायी सदस्य हैं. सभी 19 जून को राज परिषद की बैठक में भाग लेंगे. बैठक ज्ञान भवन बापू सभागार में होगी. जिसमें नये प्रदेश अध्यक्ष की विधिवत घोषणा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >